सेक्टर-20 में GST Fraud मामला : गोल्डी ने कई ठिकानों की दी जानकारी, सरकार का करोड़ों का नुकसान

0
471
GST Fraud

नोएडा में फर्जी दस्तावेज के आधार पर 15 हजार करोड़ की GST Fraud के मामले में कुणाल मेहता की दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है।

पुलिस में आरोपी कुणाल को जेल भेज दिया है। कुणाल की रिमांड पर पुलिस को कई बड़े सबूत हाथ लगे हैं। इसका खुलासा GST Fraud में मुख्य आरोपी कुणाल मेहता ने पुलिस कस्टडी में किया है। यह मामला कोतवाली सेक्टर 20 का है।

48 घंटे की रिमांड
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस को GST Fraud से संबंधित कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस दौरान 25 हजार के इनामी हिसार निवासी कुणाल मेहता उर्फ गोल्डी ने कई ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी है। उसे दिल्ली समेत अन्य ठिकानों पर ले भी जाया गया। GST Fraud में शामिल कई अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस को कुणाल से जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर धोखाधड़ी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूरी जानकारी 48 घंटे की रिमांड के दौरान एकत्र की।

25 हजार रुपये का घोषित था इनाम
अधिकारियों ने बताया कि GST Fraud में फरार चल रहे कुनाल मेहता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की घेराबंदी बढ़ती देख उसने चार मार्च को सूरजपुर स्थित अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर मामले की जांच कर रही नोएडा पुलिस ने अदालत से उसकी पुलिस रिमांड मांगी थी।

अदालत ने उसे 48 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस उसे रिमांड पर ले आई। कुणाल हिसार में सेकेंड हैंड कारों की खरीद और ब्रिकी का कारोबार करता है। करीब एक साल पहले वह अपने ही गांव के पास के रहने वाले एक युवक के संपर्क में आया।

अबतक 30 आरोपियों को गिरफ्तार
सेक्टर-20 थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि वह GST Fraud के गिरोह में शामिल होकर फर्जी फर्म खोलकर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था। कुणाल उसके इशारे पर रुपये और दस्तावेजों को ठिकानों तक पहुंचाने का काम कैरियर के रूप में करता था। वह कई बार गिरोह के सदस्यों के कहने पर नोएडा आया था। कुणाल और उसके साथी देश के विभिन्न जगहों पर रहने वाले लाखों लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड का डाटा हासिल करके उसके आधार पर फर्जी कंपनी खोलते थे।

इसके बाद जीएसटी नंबर लेकर फर्जी बिल बनाकर जीएसटी रिफंड प्राप्त कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाते थे। जांच मे यह पता चला है कि जालसाज फर्जी कंपनियों को जीएसटी नंबर के साथ ऑन डिमांड बेच देते थे।

इन कंपनियों के नाम पर पैसे जमा कर काले धन को सफेद किया जा रहा था। इस फर्जीवाड़े में अबतक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Read this Also: Insurance Company से धोखाधड़ी करने का मामला आया सामने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here