Greater noida west :10 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे पंचशील ग्रींस-2 के 170 परिवार

0
186

पंचशील ग्रींस-2

Greater noida west  स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 में शुक्रवार रात लोगों के हंगामा करने के बाद मेंटेनेंस कार्यालय ने तुरंत पानी उपलब्ध करा दिया था, लेकिन शनिवार को फिर वही समस्या उत्पन्न हो गई।

लोगों का आरोप है कि 170 परिवार 10 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। अब तकपानी की मोटर सही नहीं हो पाई है। मेंटेनेंस कार्यालय में शुक्रवार को हंगामा करने के बाद टंकी भरीगई है। मोटर को जल्द सही कराने का भरोसा भी दिया गया। सोसाइटी में करीब 188 विला बने हैं,जिनमें करीब 170 में परिवार रहते हैं। लोगों का आरोप है कि 10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होरही है। उन्हें बाहर से पानी का मंगवाना पड़ रहा। बिल्डर प्रबंधन खराब होने के बाद भी मोटर
बदलवा नहीं रहा है।

Greater noida west :10 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे पंचशील ग्रींस-2 के 170 परिवार
Greater noida west :10 दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे पंचशील ग्रींस-2 के 170 परिवार

शनिवार को भी हुई दिक्कत

निवासियों का आरोप है कि शनिवार सुबह बिल्डर प्रबंधन ने जरूरत के हिसाब से टैंकर नहीं मांगवाइस वजह से पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी। ऐसे में करीब 400 रुपये के पानी की बोतल बाहर सेखरीदनी पड़ रही है।प्राधिकरण की तरफ से गंगाजल की सप्लाई में परेशानी थी

जिस कारण समस्या हो रही थी। शुक्रवाररात को ही ठीक हो गई। सोसाइटी की कोई भी मोटर खराब नहीं है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here