Greater noida :Ace City में मनाया गया इगास/बग्वाल पर्व

0
176

Ace City निवासियों द्वारा मनाया गया उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व इगास

Greater noida उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व इगास/बग्वाल हर साल की तरह इस साल भी Ace City निवासियों द्वारा मनाया गया।इस पर्व को ऐस सिटी के देव भूमि कुटुंब के कार्यकारी सदस्य भोला प्रसाद, राजेश हरबोला, मनीष गौर, महेश उपाध्याय, अजय बिष्ट, विवेक तिवारी, हेम लोहनी, हरेंद्र बिष्ट और अन्य सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड के निवासियों के साथ साथ ऐस सिटी के अन्य निवासियों ने भी आगे बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।

महेश उपाध्याय ने बताया कि इगास पर्व उत्तराखंड की दिवाली के रुप में मनाया जाता है।जब श्री राम जी अयोध्या वापिस आने की खबर पहाड़ों में 11 दिन बाद पहुंची थी।तब उत्तराखंड के लोगों ने 11 दिन बाद दिवाली मनाई जिसको कुमाऊं क्षेत्र में इगास एवं गड़वाल में बग्वाल के रूप में मनाया जाता है।उत्तराखंड की लोक गायिका हेमा ध्यानी एवं उनके साथियों में इस उत्तराखंड के पर्व में अपनी मधुर आवाज से शाम को ओर भी मंत्र मुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही अंजली भट्ट और उनके ग्रुप ने डांस की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को और भी अधिक रोशन कर दिया। संगीतमय प्रस्तुति के बाद आयोजकों ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here