Greater noida अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

0
138

15 लाख की शराब बरामद

Greater noida: दादरी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। इसके साथ ही दो लग्जरी गाड़ियाँ भी जब्त की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज (पुत्र विनोद चौधरी), अमित (पुत्र महेश चन्द), अमित (पुत्र लक्ष्मी सिंह) और अमित (पुत्र संजय सिंह) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचते थे और इस अवैध कारोबार से मोटा मुनाफा कमाते थे।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here