Greater noida शाहबेरी में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

0
166

मजदूर की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Greater noida के शाहबेरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के रूसी गांव निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राकेश यादव निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर प्लास्टर कार्य से पहले दीवारों पर पानी का छिड़काव (तराई) कर रहा था। उसी दौरान निर्माणाधीन स्ट्रक्चर के लिए लगाई गई कंस्ट्रक्शन लिफ्ट अचानक पास से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। लिफ्ट में करंट फैल गया और राकेश उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह संतुलन खो बैठा और पांचवी मंजिल से नीचे गिर गया।

Greater noida शाहबेरी में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Greater noida शाहबेरी में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य कामगारों ने आनन-फानन में उसे पास के वृंदावन अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद जांच की जाएगी।

अवैध निर्माण कार्य पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने शाहबेरी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां निर्माण कार्य पर रोक है। बावजूद शाहबेरी गांव लंबे समय से अवैध बिल्डिंग निर्माण के लिए कुख्यात रहा है। जहां अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। कई इमारतों में न तो मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं। न ही निर्माण कार्य के लिए बिजली जैसे खतरनाक संसाधनों के इस्तेमाल के दौरान कोई एहतियात बरती जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है

कि प्रशासन और बिजली विभाग को हाइटेंशन तारों के पास चल रहे निर्माण कार्यों पर निगरानी रखनी चाहिए और ठेकेदारों को सुरक्षा मानकों के तहत काम करवाना चाहिए

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here