Greater noida में सड़क हादसा आइसक्रीम ठेले से टकराई कार

0
138

आइसक्रीम ठेले से टकराई कार एक की मौत आरोपी चालक गिरफ्तार

Greater noida :दर्दनाक सड़क हादसा जिसमें एक सेंट्रो कार (रजि. नं. एचआर 26 सीए 9935) ने आइसक्रीम के ठेले को टक्कर मार दी। इस हादसे में अभिषेक (25 वर्ष), पुत्र जितेंद्र चौधरी, निवासी ग्राम कोनी, पोस्ट संजौली, थाना संजौली, जिला रोहतास (बिहार), जो वर्तमान में ग्राम तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया।

Greater noida में सड़क हादसा आइसक्रीम ठेले से टकराई कार
Greater noida में सड़क हादसा आइसक्रीम ठेले से टकराई कार

घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कार की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here