Greater noida में इंटरनेशनल Film City के निर्माण का रास्ता साफ

0
215

Film City के निर्माण का रास्ता साफ

Greater noida बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने 230 एकड़ जमीन का लिया कब्जा, मार्च से शुरू होगा काम बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने गुरुवार को प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर 230 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा ले लिया। यह फिल्म सिटी कुल 1,000 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी।

बोनी कपूर ने बताया कि पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू होगा। इस पर 1510 करोड़ रुपए की लागत आएगी। Film City में 3डी स्टूडियो, रिटेल मॉल और वीएफएक्स साउंड स्टूडियो बनेंगे।एडिटिंग, एनीमेशन, फिल्म इंस्टीट्यूट और एम्यूजमेंट पार्क भी विकसित किए जाएंगे। दूसरे चरण में होटल, रिजॉर्ट और कमर्शियल स्पेस का निर्माण होगा।

Film City में एक करोड़ स्क्वायर फीट क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा ॐ बनाया जाएगा। इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा। यमुना अथॉरिटी ने बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप को भौतिक कब्जे की पुष्टि का पत्र सौंपा है। अथॉरिटी के अधिकारी सेक्टर 21 में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। यह प्रोजेक्ट भारतीय फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयां देगा। प्रदेश की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा।

कई बड़ी कंपनियों की बिडिंग में बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की संयुक्त कंपनी को यह प्रोजेक्ट मिला है। मार्च से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here