Greater noida प्रो वॉलीबाल लीग का फाइनल मैच खेला गया

0
112

Greater noida मुजफ्फरनगर लायंस ने 3-1 से जीता फाइनल, मथुरा योद्धास रही उपविजेता।

Greater noida शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया।

फाइनल मैच के पहले दो सेट में मुजफ्फरनगर लायंस ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों सेट 25-23 और 25-22 से अपने नाम किए,वहीं तीसरा सेट मथुरा योद्धास 25 -16 से अपने नाम करने में कामयाब रही, लेकिन चौथे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 25-13 से अपने नाम किया और फाइनल मैच में मथुरा योद्धास को 3-1 से पराजित किया। फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच मुजफ्फरनगर लायंस के जेरोम विनीथ रहे, वहीं ब्लॉकर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मुजफ्फरनगर लायंस के मृत्युंजय महंता के नाम रहा। विजेता टीम को लीग की ट्रॉफी के साथ 21 लाख और उपविजेता को 10 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया।

 

वहीं लीग के संस्थापक कुलवंत बालियान के कहा की पहली बार हुई इस प्रो वॉलीबॉल लीग को दर्शकों का भी बहुत सहयोग मिला और अगली लीग को और बढ़े स्तर पर कराई जाएगी जिससे वॉलीबॉल खिलाड़ियों को और अच्छा मंच मिल सके। फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे,जिन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रही प्रो वॉलीबॉल लीग की सराहना की।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here