spot_img
Homeकमिश्नरेट समाचारग्रेटर नोएडा ज़ोनGreater noida प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने किया औद्योगिक विकास मंत्री का स्वागत

Greater noida प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने किया औद्योगिक विकास मंत्री का स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’

Greater noida औद्योगिक विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के आगमन पर प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने उनका स्वागत किया।

संगठन के अध्यक्ष सोनू भडाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र कसाना ने मंत्री श्री नंदी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्राधिकरण में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मंत्री श्री नंदी के समक्ष प्रमुख रूप से कर्मचारियों के वेतन विसंगति, समय पर पदोन्नति, कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाओं की कमी, आवास योजनाओं में कर्मचारियों की उपेक्षा, स्थानांतरण नीति की पारदर्शिता जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षों से कई कर्मचारी समान पद पर कार्यरत हैं, लेकिन योग्यता और अनुभव के बावजूद उन्हें पदोन्नति नहीं दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

Greater noida प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने किया औद्योगिक विकास मंत्री का स्वागत
Greater noida प्राधिकरण कर्मचारी संगठन ने किया औद्योगिक विकास मंत्री का स्वागत

संगठन की ओर से यह भी मांग रखी गई कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राधिकरण स्तर पर एक स्थायी कर्मचारी grievances cell गठित किया जाए, ताकि किसी भी मुद्दे को त्वरित रूप से सुलझाया जा सके। रविन्द्र कसाना ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि तकनीकी और प्रशासनिक कर्मचारियों की भूमिका प्राधिकरण के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, लेकिन उन्हें अपेक्षित सम्मान और सुविधा नहीं मिल रही है।मंत्री नंद गोपाल नंदी ने संगठन की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से जुड़ी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर पर उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति उसके कर्मचारियों की संतुष्टि और कुशलता पर निर्भर करती है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कर्मचारी संगठन ने मंत्री श्री नंदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनकी पहल से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कर्मचारियों के हित में सकारात्मक बदलाव जल्द ही देखने को मिलेंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र