Greater noida अजनारा होम्स में दूषित पानी की आपूर्ति से100 से अधिक लोग बीमार

0
143

दूषित पानी की आपूर्ति से बड़ी संख्या में लोग बीमार

Greater noida वेस्ट की अजनारा होम सोसाइटी में दूषित पानी की आपूर्ति से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं। सोसाइटी में 100 से अधिक लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोसाइटी के क्लब हाउस में मेडिकल कैंप लगाया है। डॉक्टर्स वहां बीमार लोगों का इलाज कर रहे हैं। कुछ लोग प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

Greater noida अजनारा होम्स में दूषित पानी की आपूर्ति से100 से अधिक लोग बीमार
Greater noida अजनारा होम्स में दूषित पानी की आपूर्ति से100 से अधिक लोग बीमार

सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आपूर्ति किया जा रहा पानी दूषित है। उन्होंने मेंटेनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। निवासियों के अनुसार पानी की टंकियों की सफाई सही तरीके से नहीं की जाती।प्राधिकरण ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए

मेंटेनेंस विभाग को पानी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि पानी की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here