spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाप्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में ‘एल्यूमिनी मीट-2024 समागम’ का भव्य आयोजन

प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में ‘एल्यूमिनी मीट-2024 समागम’ का भव्य आयोजन

जेवर।प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में ‘एल्यूमिनी मीट-2024 समागम’का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह के लिए सत्र 2010 से 2020 तक के पूर्व छात्र-छात्राओं को आमन्त्रित किया गया।‘एल्यूमिनी मीट-2024 समागम’ का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री अमोल कुमार शर्मा एवं विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। पूर्व छात्र-छात्राओं का विद्यालय में बैण्ड के साथ एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विशेष साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं पूर्व छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिसमें थीम पर आधारित साँस्कृतिक कार्यक्रम एवं मैशप नृत्य ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र-छात्राओं के मध्य पैनल चर्चा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यार्थी-जीवन एवं व्यावसायिक जीवन के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में बिताई स्वर्णिम स्मृतियों को एक बार फिर ताजा किया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 200 पूर्व छात्र-छात्राएँ शामिल हुए, जिनको विद्यालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस समारोह को मनोरंजन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के समावेश ने प्रेरणादायक बना दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने अपने स्वागत संबोधन में विद्यालय के 20 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय का नाता क्षेत्र के खास एवं आम नागरिक से रहा है।उन्होंने बताया कि
शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान की अद्वितीय ज्योति के साथ विद्यालय ने 20 वर्ष के इतिहास में अनेक वैज्ञानिक, चिकित्सक, व्यवसायी, प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर एवं खिलाड़ी और शिक्षाविद् तैयार किए हैं, जो विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने अपने पूर्व छात्र-छात्र-छात्राओं का विद्यालय में स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में हर परिस्थित का सामना करते हुए सफलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं का इस समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस दिन को अविस्मरणीय पल बताते हुए समारोह में उनकी उपस्थिति को विद्यालय के साथ संबंध को स्थिरता का परिचय बताया।

अपने पूर्व छात्र-छात्राओं की सफलताओं पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने पूर्व छात्र-छात्राओं के व्यापक अनुभव, विचार और सफलता को विद्यालय की ऊर्जा और प्रेरणा बताया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए जिम्मेदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र