ग्राम परिक्रमा यात्रा हर गांव को मजबूत करने का एक सूत्र : घनश्याम पटेल

0
406

नोएडा।आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का कार्यक्रम सम्पन्न हुए। यह कार्यक्रम ग्राम सुलतानपुर सेक्टर 128 नोएडा के प्रधान श्री सुरेन्द्र त्यागी के निवास पर किया गया।

कार्यक्रमों की अध्यक्षता ओमवीर अवाना द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री घनश्याम पटेल थे।इस कार्यक्रम का आगाज़ घनश्याम पटेल ने वहां मोजूद किसानों भाईयो को माला पहनाकर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि द्वारा किसान भाइयों को संबोधित करते हुए भाजपा की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने ये बताते हुए कहा ग्राम परिक्रमा यात्रा हर गांव को मजबूत करने का एक सूत्र है।हर कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हर गांव को मजबूत करने का अनुरोध किया।

उन्होंने सभी मोजूद किसान भाईयो से भारी संख्या में भाजपा को वोट देकर इस बार 400 पार पहुंचने की अपील की।वही श्री ओमवीर अवाना ने किसान भाइयों से अपने विचार सांझा करते हुए योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा अपने किसान भाईयो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं’ का नारा गढ़ा।इस कार्यक्रम मेंप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि यादव, सुशील शर्मा,महामंत्री मुक्तानंद शर्मा,घनश्यान यादव,जिला मंत्री विष्णु शर्मा जी, अभय त्यागी,प्रदीप त्यागी,मुकेश शर्मा, लीलू अवाना,जिला मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी,पप्पू शर्मा , प्रदीप त्यागी, सतपाल अवाना, सत्यप्रकाश प्रधान, अनिल मास्टर, सर्वेश कुमार, रवि यादव, विजय अवाना, संजीव पटेल, विकास शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ग्राम परिक्रमा यात्राग्राम परिक्रमा यात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here