NEA President विपिन मल्हन को राज्यपाल ने किया सम्मानित, टीबी से ग्रस्त 1400 बच्चों का कराया इलाज

0
347
NEA President विपिन मल्हन को राज्यपाल ने किया सम्मानित
NEA President विपिन मल्हन को राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

नोएडा:  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को राजधानी स्थित राजभवन में नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (NEA President) विपिन मल्हन को समाज के प्रति उनकी अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल ने एनईए की समाज के प्रति भूमिका की सराहना की।

लखनऊ के राजभवन में हुआ समारोह
एनईए के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि NEA President विपिन मल्हन ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गत वर्ष टीबी से जूझ रहे 1400 बच्चों को गोद लेकर उनका इलाज कराया और खाने पीने की संपूर्ण व्यवस्था की। आज ये सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एनईए के अध्यक्ष के इस कार्य के लिए उत्तर पद्रेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें राजभवन में सम्मानित किया।

प्रेस इस अवसर पर अध्यक्ष श्री विपिन माल्हन ने कहा कि हमारी संस्था उद्यमियों की सबसे पुरानी संस्था है जिसकी स्थापना 1978 में हुई थी , हमारी संस्था सदैव ही समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझती है और आज जब इस कार्य के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित करने पर गर्व महसूस हो रहा है , इससे हमे हौसला मिलता है । हम सभी उद्यमी भाइयों की तरफ़ से महामहिम का धन्यवाद देते है । इस अवसर पर उनके साथ महासचिव श्री बी के सेठ एवं सह कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा राज्य भवन लखनऊ में उपस्थित रहे ।

NEA President विपिन मल्हन को राज्यपाल ने किया सम्मानित
NEA President विपिन मल्हन को राज्यपाल ने किया सम्मानित

एनईए के लिए गौरव का क्षण
विपिन मल्हन ने कहा कि हमारी संस्था उद्यमियों की सबसे पुरानी संस्था है। उसकी स्थापना 1978 में हुई थी। एनईए सदैव ही समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझती रही है। आज राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। इस सम्मान से उन्हें और उनकी टीम को भविष्य में समाज के लिए कुछ करने का हौसला मिलेगा। हम सभी उद्यमी की तरफ़ से राज्यपाल को धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर एनईए के महासचिव बीके सेठ एवं सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा राजभवन में मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here