मानसिक तनाव के चलते युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

0
271

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में 22 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव
के चलते कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार
को यह जानकारी दी।

थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-70 की निवासी युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-70 निवासी वंशिका पुत्री एसके सिंह ने मानसिकतनाव के चलते बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि उसे गंभीर हालत में नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
है। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here