spot_img
Homeकमिश्नरेट समाचारग्रेटर नोएडा ज़ोनGautam budh nagar की बेटी को मिला प्रदेश स्तर पर सम्मान

Gautam budh nagar की बेटी को मिला प्रदेश स्तर पर सम्मान

Gautam budh nagar

Gautam budh nagar उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से ग्रेटर नोएडा की छात्रा सिद्धि कोचर (कक्षा 11, शिव नादर स्कूल, नोएडा) ने वन मंत्रालय, लखनऊ में औपचारिक भेंट की।

वन मंत्री उत्तर प्रदेश अरुण कुमार सक्सेना के आवास पर हुआ था।यह मुलाकात लगभग दो घंटे चली, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव रक्षा, ग्राम्य जीवन व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।मंत्री महोदय ने सिद्धि कोचर के साथ भोजन भी किया।सिद्धि कोचर ने इस अवसर पर अपना तैयार किया हुआ। 21-सूत्रीय पर्यावरणीय सुझाव पत्र प्रस्तुत किया,जिसमें ‘पर्यावरण प्रहरी क्लब’, वृक्षारोपण लक्ष्य, जल व जीव संरक्षण, ‘हरित छात्रवृत्ति योजना’ सहित अनेक अभिनव सुझाव सम्मिलित थे।मंत्री महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सिद्धि कोचर जैसी छात्राएं पर्यावरण जागरूकता की नई पीढ़ी का नेतृत्व कर रही हैं।

ज्ञात हो कि सिद्धि कोचर के पिता डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर एवं माता डॉ. रचना गर्ग दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां हैं और CRH ENT डायगनऑस्टिक ग्रेटर नोएडा के निदेशक हैं। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि गौतमबुद्ध नगर की यह बेटी केवल एक छात्रा नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की शान है।

इसका सम्मान उत्तर प्रदेश की पर्यावरणीय चेतना का सम्मान है।यह मुलाकात बाल पर्यावरण नेतृत्व और नीतिगत संवाद का एक ऐतिहासिक अवसर बन गई है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र