Gautam budh nagar अग्निकांड की घटनाओं पर रोकथाम हेतु जिला प्रशासन के अधिकारीगण सक्रिय

0
252

अग्निकांड की घटनाओं पर रोकथाम

Gautam budh nagar  जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिले में अग्निकांड  को रोकने और कम करने के लिए प्रशासनिक प्रयास जारी हैं।

विशेष रूप से हाल के समय में हुई अग्निकांड की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक संयुक्त निरीक्षण टीम का गठन किया गया है।जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में एवं नगर मजिस्ट्रेट नोएडा विवेकानंद मिश्र के कुशल नेतृत्व में टीम में आपदा प्रबंधन विभाग तथा कारखाना निरीक्षण विभाग को भी सम्मिलित किया गया है।संयुक्त टीम द्वारा जनपद की औद्योगिक इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पाई जाती है, निरीक्षण के दौरान ही संबंधित इकाई को अग्निशमन, कारखाना एवं आपदा विभाग के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किया जा रहे हैं।


इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में फायर सर्विस, कारखाना निरीक्षण तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रिया ग्लोबल ए 33 सेक्टर 5, मेसर्स जेबी लेमिनेशंस लिमिटेड ए-18, 19 एवं 21 फेज-2 नोएडा, मेसर्स नीलकमल लिमिटेड प्लॉट नंबर-बी 26बीएंडसी सेक्टर-31 इंड. एरिया जी नोएडा, मेसर्स नित्या इलेक्ट्रो कंट्रोल्स नित्या इलेक्ट्र की एक इकाई सी-47 सेक्टर-81 फेज-2 औद्योगिक इकाइयों का भौतिक सत्यापन किया गया।


निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई, जिसमें कुछ रास्ते अवरुद्ध पाए गए, जिसे सही करने एवं अग्निशमन यंत्र को नियमित रूप से चेक करने के लिए निर्देशित किया गया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here