Gautam Buddha Nagar District Magistrate Manish Kumar Verma कि जनपदवासियों से अपील

0
538

गोवंश के भरण-पोषण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में गौशालाओं में भूसा करें दान

Gautam Buddha Nagar District Magistrate Manish Kumar Verma ने जनपद वासियों से कहा कि आप सभी के समन्वित सहयोग से जनपद Gautam Buddha Nagar में 18 अस्थाई गौ आश्रय स्थलों/स्थायी गौ आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान समय में उक्त गो आश्रय स्थलों में 8847 निराश्रित गोवंश संरक्षित किये गये है। इतनी अधिक संख्या में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु वर्ष पर्यन्त भूसे की आवश्यकता बनी रहती है। वर्तमान समय में गेंहू की कटाई चलने के कारण भूसा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

District Magistrate Manish Kumar Verma कि जनपदवासियों से अपील
District Magistrate Manish Kumar Verma कि जनपदवासियों से अपील

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि गोवंश के भरण पोषण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में भूसा अपनी निकटस्थ गौशाला में दान करने का कष्ट करें। 100 कु0 से अधिक के दान दाताओं को मेरे द्वारा व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जाएगा। 50 कु0 से 100 कु0 के दान दाताओं को जनपद के मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में किसी भी सहयोग/समन्वय के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,Gautam Buddha Nagar डा0 वी0 के0 अग्रवाल से मोबाइल नं.- 9412442243 पर संपर्क किया जा सकता है। दानः चेक/नकद/सामग्री के रूप में कर सकते है।

YouTube:@noidasamachar

Facebook:@noidasamachar

Twitter:@noidasamachar

ये भी पढ़ें:CM योगी आदित्यनाथ का DEEP FAKE VIDEO वायरल,STF ने की कारवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here