यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट गिरने से चार लोग घायल

0
293
नोएडा।नोएडा में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट गिरने से एक
बड़ा हादसा हो गया।जिसमे चार लोगों घायल हो गये।बताया जा रहा है की लिफ्ट लगभग 8 फुट की ऊँचाई से गिरी थी।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल के मुताबिक, फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में गुरुवार दोपहर के समय लिफ्ट गिर गयी।इस लिफ्ट में सामान ले जाने का काम किया जाता है।घटना के दौरान अस्पताल में काम करने वाले चार लोग मौजूद थे।तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी।जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकला गया।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली लिफ्ट में सवार थे। इन्हें चोटें आई हैं।डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

वहीं यथार्थ हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।हमारे सभी कर्मचारी खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here