भारतीय महिला व्हील चेयर बास्केटबॉल टीम के चार दिवसीय कैंप का आयोजन

0
314

नोएडा।आज व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नोएडा इंडोर स्टेडियम में भारतीय महिला व्हील चेयर बास्केटबॉल टीम के चार दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मदरलैंड अस्पताल के सीईओ डॉ बबित और युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह और सलाहकार लोकेश चौहान के द्वारा किया गया। कैंप में टीम के कोच कैप्टन लुईस जॉर्ज और टीम मैनेजर कलवा राधा राव के द्वारा टीम को एकजुटता से खेलने के टिप्स दिए गए और खेल की कुछ महत्वपूर्ण रणनीतियों से अवगत भी कराया। कैंप में नव चयनित भारतीय महिला टीम ने हिस्सा लिया जिसमे महाराष्ट्र से छह, कर्नाटक से चार, दिल्ली से एक और मणिपुर से एक खिलाड़ी है।

इस अवसर पर व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वरुण अहलावत ने बताया की इस चार दिवसीय कैंप में अभ्यास कर रहीं हमारी भारतीय महिला टीम निश्चित ही हल में थाईलैंड में होने वाली एशिया ओसियाना जोन चैंपियनशिप में भारत का तिरंगा लहराएंगी।

शहर में हो रहे कैंप से नोएडा को खेल जगत में एक बार फिर एक अलग पहचान मिलेगी जहां हमारी दिव्यांग महिला टीम नारी सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल पेश कर रही हैं।
इस अवसर पर टीम के सलाहकार अमित सिंह ने कहा की जल्द ही हमारी महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम हमे गौरवान्वित करेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराएंगी।

इस अवसर पर डॉ भर्ती, युनुस खान, पवन जुनेजा, स्पोर्ट्स वर्क 360 ऋषभ, फहीम, पवन, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here