छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गौतमबुद्धनगर ज़िला न्यायालय पहुँचे।

0
324

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गौतमबुद्धनगर ज़िला न्यायालय पहुँचे।
उनके साथ नोएडा कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक व प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव भी न्यायालय में मौजूद रहे।ज्ञात हो कि बीते यूपी विधान सभा 2022 चुनाव में आ० भूपेश भगेल ने चुनाव प्रचार की शुरुआत नोएडा से ही की थी जिसमें उनके साथ श्रीमती पंखुड़ी पाठक पर भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मुक़दमा दर्ज किया गया था।आज उस मामले की सुनवाई के लिए उन्हें ज़िला न्यालय आना पड़ा।

वहीं पंखुड़ी पाठक ने बताया की उनकी न्यायालय व क़ानून में पूरी आस्था है लेकिन इस जिस तरह राजनीतिक लोगों पर चुनाव के दौरान मुक़दमे दर्ज हुए वह निंदनीय है।


सरकार मुक़दमों से विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता इन सबसे डरने वाले नहीं है बल्कि राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से हमें इस तरह के अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने का हौसला मिलता है।
ऐसा उन्होंने इसलिए भी कहा क्योंकि चुनाव के दौरान सत्ता धारी पार्टी के लोगों की कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियाँ उड़ाते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं लेकिन कार्यवाही सिर्फ़ विपक्ष पर ही की गई।

वहीं अनिल यादव ने कहा की आ० भूपेश जी ज़मीनी नेता के साथ क़ानून को मानने वाले हैं जिनकी न्यायपालिका में पूरी आस्था है इसी कारण वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे।फ़िलहाल मामले में उन्हें जमानत दे दी गई है।

इस मौक़े पर पीसीसी सदस्य पवन शर्मा , ज़िला उपाध्यक्ष कपिल भाटी, अनिल यादव बहलोलपुर, दीपक कुमार, निखिल यादव, जयकरण शर्मा, उदयवीर यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here