Orphanage में लगी आग, 16 बच्चे और 3 केयरटेकर को अग्निशमन विभाग ने सकुशल बाहर निकाला

0
442

रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के Orphanage में लगी आग

Noida:  थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के Orphanage में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दलने आग पर काबू पाया।

आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-26 के सी- ब्लॉक स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के Orphanage में आग लग गई है।

रामकृष्ण विवेकानंद मिशनट्रस्ट के Orphanage में लगी आग
रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के Orphanage में लगी आग

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे 16 बच्चों (उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक) तथा तीन केयरटेकर को सकुशल भवन से बाहर निकाल लिया गया।

Fire teamने आग पर काबू पाया।
Fire team ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग Orphanage के स्टोर रूम में लगी थी।

Visit Our Social Media Page:-
YouTube: @noidasamachar

ये भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए 15 candidates मैदान में, 19 candidates के पर्चे रद्द कर दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here