Lekhpal की कार्यशैली पर किसानों ने उठाया सवाल

0
505

नोएडा। सौहरखा गाँव के किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर Lekhpal की कार्यशैली पर सवाल उठाए है।

बता दे कि नोएडा के सैक्टर 79 में स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के अन्दर सौहरखा गाँव के किसानों की अनर्जित कृषि भूमि भी आ रही है जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल बिल्डर का अवैध कब्जा कराने का आये दिन प्रयास कर रहा है। किसानों ने सीईओ नोएडा को पत्र लिखकर क्षेत्रीय Lekhpal की कार्यशैली की जांच की मांग की है।बताते चलें कि स्पोर्ट्स सिटी परियोजना का घोटाला शहर का सबसे बड़ा व चर्चित घोटाला है।

सैक्टर 79 की परियोजना में सौहरखा गाँव के मूल किसानों की कृषि भूमि को नौएडा प्राधिकरण ने अर्जन किये बिना ही सैक्टर 79 स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में सम्मिलित कर लिया था जिसका जिक्र महालेखा परीक्षक (केग) ने अपने आडिट के माध्यम से रिपोर्ट में भी किया गया है।

स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में (सबडिवीज़न) के तहत जमीन का आवंटन 3सी ग्रीन डवलवर्पस प्राइवेट बिल्डर कम्पनी को किया गया था। जिसके साथ मिलकर पिछले कुछ दिनों से क्षेत्रीय Lekhpal प्रवेश दीक्षित द्वारा किसानों की कृषि भूमि को बगैर किसानों को कोई नोटिस तामील कराये मनमानी तरीके से किसानों की कृषि भूमि पर कब्ज़ा कराना चहाता हैं।जबकि स्पोर्ट्स सिटी परियोजना घोटाले के मामले में लोक लेखा समिति (पी ए सी) की सुनवाई चल रही है।

किसान रवि यादव ने बताया कि इस सबके बावजूद क्षेत्रीय Lekhpal के द्वारा किसानों की जो अनर्जित कृषि भूमि पर कब्ज़ा कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।ये प्रकरण हम किसानों की समझ से परे है?

Read This Also: Noida Police ने कुख्यात कबाड़ माफिया रवि काना और उसके साथी पर इनाम घोषित किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here