आम लोगों के साथ हो रही लूट के खिलाफ किसानों ने किया धरना प्रदर्शन

0
262

नोएडा।आज भारतीय किसान यूनियन भानु ने आम लोगों के साथ हो रही लूट के खिलाफ
कर्मा हुंडई पर धरना प्रदर्शन किया।जिसकी अध्यक्षता सुंदर कसाना व संचालन रहीसुदीन ने किया।राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि हम भतीजे के साथ उसकी गाड़ी को सर्विस सैन्टर कर्मा हुंडई सैक्टर 80 पर लेकर गए । वहा पर सर्विस एडवाइज़र ने चैक करके हमें बताया कि 35 से 40 हज़ार के बीच सारा ख़र्चा आयेगा लेकिन अगले दिन गाड़ी के लिए गये तो उन लोगों ने 75000 का बिल थमा दिया तो हमने पूछा कि आपने तो हमें कुछ और बताया था तो उन्होंने बताया कि कुछ और सामान भी लगा दिया है।

इस बात पर साथी भड़क गए और कहा कि यह सरासर ग़लत है यह जनता को लूटने का अच्छा तरीक़ा है कर्मा हुंडई के खिलाफ नारेबाज़ी कर धरने पर बैठ गए। फिर पुलिस के पहुँचने पर कंपनी के जीएम ने अपनी गलती मानते हुए संगठन को आश्वस्त किया कि आगे कभी इस तरह का मौक़ा नहीं मिलेगा हमने भी चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ आगे किसी के साथ भी ऐसी शिकायत मिली तो यहाँ पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।


इस मौक़े पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बेगराज गुर्जर , लाटसहाब लोहिया, ओमप्रकाश गुर्जर, राजबीर मुखिया, प्रेमसिह भाटी, सुभाष भाटी, अनिल बैसोया, रिषी अवाना, महेश तंवर, माँगेराम शर्मा, लोकेश पीलवान , परविन्द्र नेता, चंद्रपाल कश्यप, प्रवीण बैसोया, आशीष आगाहपुर,अनिल प्रजापति, बबलू यादव, नसरूदीन , पुष्पेंद्र, महरदीन, जयसिंह, रिषी गौरव, इकरा सैफी इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here