जिला और पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता से हुआ किसानों की समस्या का समाधान

0
290

नोएडा।सैक्टर 142 शाहदरा गांव मै ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर व प्राधिकरण के विरोध मै 84 दिनों से चल रहे भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मैं किसानों का अनिश्चितकालीन धरना को आज शुक्रवार को किसान और ग्रुप 108 बिल्डर व प्राधिकरण के बीच समझौते के बाद स्थागित कर दिया गया है

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन की मध्यसता और भरषक प्रयास से किसान और ग्रुप 108 व प्राधिकरण के बीच समझौता हुआ है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है धरना स्थागित के लिए धरनास्थल पर पहुचें एसीपी सुमित शुक्ला और सैक्टर 142 थानाध्यक्ष विनित राणा एस एस आई फिरोज खान मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, संदीप भाटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, भोलू पडिंत पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी,गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी,योगेश वैष्णव महानगर अध्यक्ष नोएडा,भोलू ग्रेटर नोएडा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद जिलाध्यक्ष हरिराज नागर, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष हेमन्त पडिंत,जिलाध्यक्ष हापुड इमरान अली जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, किसान जगत सिंह, किसान भंवर सिंह, आमोद वरूण आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here