किसानों ने जेवर टोल प्लाजा पर इन 4 मांगों के साथ किया हंगामा, अफसरों के फूले हाथ-पांव

0
308

हजारों की संख्या में महिला-पुरुष किसानों ने जेवर टोल को फ्री
करवाने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

दोपहर करीब 12:30 बजे हजारों की संख्या में किसान
सभा के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल पर लगे बैरियरों को हटा दिया। बैरियर हटते ही जेवर के एसडीएम
अभय सिंह, टोल कंपनी के मैनेजर जेके शर्मा और ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान किसानों और
अफसरों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें किसानों ने अपनी मुख्य 4 मुद्दों को रखा।

3 घंटे तक चला धरना
चारों मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में टोल कंपनी ने आश्वासन दिया कि हम सर्विस
लेन जल्दी ही बना लेंगे और अन्य मांगों पर सकारात्मक विचार करके अवगत कराएंगे। यह भी
आश्वासन दिया कि एक किसानों के लिए टोल फ्री करने के संबंध में एक समान नीति बनाई जाएगी।

तब तक अंतरिम तौर पर अन्य किसान संगठनों की तरह किसान सभा से जुड़े किसानों की आवाज आई
फ्री की जाएगी। किसानों का टोल पर धरना प्रदर्शन लगभग 3 घंटे चला। इसी बीच एक घंटे वार्ता चली।
वार्ता के परिणामों से सभा स्थल पर आकर एसडीएम जेवर ने लोगों को अवगत कराया और मांगों पर
सकारात्मक परिणाम का आश्वासन दिया।

किसान सभा में करीब 10 हजार किसान, फिर भी…
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि चार सूत्रीय मांगे किसानों के न्यायोचित
मांगे हैं। किसान सभा किसानों का सबसे बड़ा संगठन है। गौतमबुद्ध नगर में किसान सभा की 10,000
से ज्यादा मेंबरशिप है। किसान सभा जिस मुद्दे को उठती है, उसे परिणाम तक पहुंचती है। पुष्पेंद्र त्यागी
किसान सभा की सेंटर कमेटी के सदस्य ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें इसी तरह
किसानों के सभी मुद्दों पर सक्रिय रहना है। धरने का संचालन जगबीर नंबरदार महासचिव किसान सभा
ने किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कुंवरपाल ने की है।

इन किसानों ने दिया धरना
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर भाटी, जेवर किसान सभा के नेता कुंवर
पाल, गबरी मुखिया सतीश यादव, दुष्यंत सेन, अभय भाटी, सह-संयोजक सुशील प्रधान, संयोजक वीरसिंह
नागर, निरंकार प्रधान, विनोद सरपंच, विनोद भाटी, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, मोहित भाटी, मोहित
यादव, पप्पू ठेकेदार, सुरेंद्र भाटी, अभय भाटी, देवेंद्र मुखिया, श्याम सिंह प्रधान पाली, बिजेंद्र नागर,
संजीव शर्मा, मामचंद नेताजी, मुकेश खेड़ी, सुशील सुनपुरा, प्रेमवती तुसियाना, रामस्वारथ सीटू, लता
सिंह, जोगेंद्र देवी कमलेश देवी, तिलक देवी और गुड़िया रानी आदि किसान मौजूद रहे।
4 मांग क्या है

-नोएडा, ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे और यूपीएसआईडीसी के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों
के सभी निवासियों के लिए परिचय पत्र के आधार पर एक्सप्रेसवे पर आना-जाना फ्री होना चाहिए।

हर टोल प्लाजा की 15 किलोमीटर की परिधि में स्थित गांव के लिए एन‌एचएआई पॉलिसी के अनुसार
परिचय पत्र के आधार पर टोल फ्री होना चाहिए।
-यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस लाइन बनाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here