बजट के अभाव में नोएडा के जिला अस्पताल की बिजली लाइन का काम बंद

0
354

नोएडा।समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध नोएडा जहां पर सत्ताधारी पार्टी के विधायक व सांसद रहने के बावजूद नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के लिए सीधी बिजली लाइन डालने का काम बजट के अभाव में बंद हो गया।वर्तमान सरकार डबल इंजन का दंभ भरने वाली का विकास सिर्फ कागजों और मीडिया तक ही सीमित है।

वही वरिष्ठ नेता ओमपाल राणा व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि पहले भी जून के महीने में अस्पताल की बिजली का लचर व्यवस्था होने की वजह से लाखों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।वही महासचिव विकास यादव ने बताया कि अभी जिला अस्पताल को संयुक्त फीडर व लाइन से सप्लाई दी जा रही है।

इस लाइन पर ओवरलोड की वजह से बिजली कटौती की परेशानी होती है , जब नोएडा ऐसे शहर में यह हाल है तो बाकी प्रदेश के जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी होगी इसको बताने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here