Dr. Rashmi Gupta को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए 27 फरवरी को मिला सम्मान

0
402
Dr. Rashmi Gupta

 वेस्टिन कोरेगांव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में Dr. Rashmi Gupta को भारत सरकार एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा किया सम्मानित 

नोएडा: फेलिक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर Dr. Rashmi Gupta को स्वास्थ्य और महिला उद्यम के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए भारत सरकार एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा 27 फरवरी को सम्मानित किया गया । उन्हें पुणे के वेस्टिन कोरेगांव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया ।

Dr. Rashmi Gupta का सफर
Dr. Rashmi Gupta का जन्म उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर उन्नाव में हुआ और उन्होंने अपनी प्राम्भिक शिक्षा भी वही से सरकारी स्कूल से प्राप्त की | मध्यवर्गीय परिवार और लड़की होने की वजह से उन्होंने अपनी शिक्षा दौरान बहुत सारी चुनितियों का सामना करना पड़ा। तमाम चुनौतियां के वाबज़ूद डॉ. रश्मि ने डॉक्टर बनने का सपना देखा और उसे साकार भी किया | आगरा मेडिकल कॉलेज से MBBS करने के बाद उन्होंने कानपुर मेडिकल कॉलेज से नवजात शिशु एवं बाल रोग (पीडियाट्रिक) में विशेषज्ञता हासिल की ।

Dr. Rashmi Gupta

तत्पश्चात उन्होंने बड़े कठिन परिश्रम से एक छोटे से 2BHK फ्लैट में खुद का क्लीनिक खोला जहां उनका मात्र 2 पुराने कुर्सी और टेबल ही उनका फर्नीचर था | क्लीनिक में काम करने के साथ ही वो बहुत से हॉस्पिटल्स में प्रैक्टिस भी करती रही।

Dr. Rashmi Gupta की कठिनाइयां यहीं नहीं रुकी | सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण डॉ रश्मि गुप्ता का क्लीनिक बंद करवा दिया गया और एक लम्बी लड़ाई के बाद उन्होंने फेलिक्स हॉस्पिटल की नींव रखी | डॉ रश्मि गुप्ता ने 50 बेड से अस्पताल को 200 बेड तक पहुंचाया और अगले लगभग 2 साल में वो फेलिक्स अस्पताल को 700 बेड विस्तृत करने वालीं है | फेलिक्स की नयी शाखाओं की शुरुआत हो चुकी है | डॉ रश्मि गुप्ता के नेतृत्व में फेलिक्स दिल्ली-एन सी आर के बड़े हॉस्पिटलों में शुमार है।

वीमेन एम्पावरमेंट पर विशेष ध्यान

आपको बता दें Dr. Rashmi Gupta के नेतृत्व में फेलिक्स अस्पताल में 70 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं | अस्पताल के अधिकतर विभाग महिलायें ही देख रही है | यहाँ डॉ. रश्मि जी द्वारा महिलाओं को विशेष महत्त्व दिया जाता है और उन्हें आगे बढ़ने का हर मौका दिया जाता है |

Dr. Rashmi Gupta की सामाजिक कायों में विशेष भूमिका

Dr. Rashmi Gupta सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेतीं है | फेलिक्स अस्पताल ने कोरोना के मुश्किल घड़ी में जनता तक हर संभव मदद पहुंचाई। कोरोना से लड़ने के सभी मापदंडों को समझाते हुए टेस्टिंग से लेकर, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग, मेडिकल किट घर पहुंचना, होम आइसोलेशन, टेली कंसल्टेशन और मरीजों के घर तक ऑक्सीजन पहुंचाने और 24X7 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एवं 24X7 ड्राइव थ्रू की शुरुआत कर देश को इस महामारी से बचाने में प्रयास किए।

फ़ेलिक्स अस्पताल समय-२ पर फ्री हेल्थ चेकअप शिविर, फ्री डॉक्टर कंसल्टेशन, फ्री फुलबॉडी चेकअप आयोजित करता रहता है ताकि समाज का हर हिस्सा  स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सके | Dr. Rashmi Gupta खुद कई एनजीओ के साथ मिलकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजर्गों के सर्वांगीण Health Development के लिए कार्य करती हैं।

Dr. Rashmi Gupta ने महिलाओं के लिए वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में की चर्चा

Dr. Rashmi Gupta ने महिलाओं के लिए वर्क लाइफ बैलेंस , SCHEDULING एंड TIME MANAGMENT के बारे में बात की | उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं है। सड़क पर यातायात संभालने से लेकर संसद तक में महिलाएं अपना आवाज बुलंद किया है। देश के लिए मेडल लाना हो या देश की सेवा करना, सभी जगह महिलाओं ने अपना परचम लहराया है।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर अपने लिए नए मुकाम बनाने में कामयाब हो रही है। ऐसे में जब महिलाओं को उनकी उपलब्धि पर इस तरह से सम्मानित किया जाता है तो उनके हौसला और भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:- नियमित टीकाकरण के बारे में एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here