भारतीय किसान यूनियन (बलराज) संगठन का विस्तार करते हुए दर्जन भर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

0
188

नोएडा।आज जिला सम्भल के गांव ततारपुर संदल मैं भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के सम्भल जिलाध्यक्ष रविन्द्र भाटी के निवास पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का सम्मान समारोह एवं किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया और संगठन का विस्तार करते हुए दर्जन भर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा किसानों के ऊपर किसी भी प्रकार उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा किसानों का गन्ना का भुगतान यदि मिलों ने समय-समय पर नही किया तो मिलों की ताला बन्दी की जायेगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि किसानों को फ्री बिजली दी जायेगी लेकिन किसानों की ट्यूबवेलों पर मीटर लगा दिए गए जिससे किसानों को बिजली बिल कई गुने देने पडते है जिससे किसानों को खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है बलराज भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों की ट्यूबवेलों पर लगे बिजली मीटरों को उखाड फैंकने का काम करेगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर एडवोकेट विजय प्रताप,राष्ट्रीय

महासचिव शौकत अली चेची,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप नेहरा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातिम भाटी, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एवं यूथ अध्यक्ष विपिन खारी,पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,उत्तर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र शर्मा,उत्तर प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी,जिला अध्यक्ष रामवीर भाटी,गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष हेमंत पंडित,बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राशिद अली,अमरोहा

जिला अध्यक्ष युवा नसीम,अमरोहा जिला अध्यक्ष युवा फिरोज, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष फहीम मंसूरी,मुरादाबाद राहुल राणा,जिला उपाध्यक्ष अंकित नागर,तहसील अध्यक्ष मोदीनगर धीरज प्रधान,धूम सिंह नेताजी,लालू भागवत,राजेश, मनोज भाटी,विकास भाटी,सतीश भाटी,अमित भाटी अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here