Dowry (दहेज) की मांग को लेकर एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या

0
465
Dowry
दहेज को लेकर पति ने की अपनी पत्नी की हत्या

Dowry हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Greater Noida: Dowry की मांग को लेकर एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

करिश्मा की शादी दिसंबर 2022 में इकोटेक-तृतीय थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव के निवासी विकास से हुई थी। मृतका के भाई दीपक की शिकायत के अनुसार, शादी के बाद ससुराल पक्ष ने करिश्मा पर अतिरिक्त Dowry और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

दहेज को लेकर पति ने की अपनी पत्नी की हत्या

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हमें 29 मार्च को सूचना मिली कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की बहन से अतिरिक्त Dowry की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर करिश्मा को प्रताड़ित कर, पीट-पीटकर मार डाला। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर, इकोटेक-तृतीय पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (विवाहित महिला पर अत्याचार करना), 304बी (दहेज हत्या), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को करिश्मा के पति विकास उर्फ बिट्टू तथा ससुर सोमवीर भाटी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Visit Our Social Media Page
YouTube:@noidasamachar

ये भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा में 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here