DND के जाम से मिलेगा छुटकारा, Authority बनाया है मास्टर प्लान

0
316

Noida Authority DND के जाम को खत्म करने की तैयारी में

Noida अगर आप रोज Noida से दिल्ली आते जाते हैं और आपको DND पर लगने वाले जाम से दो-चार होना पड़ता है तो ये खबर आपके लिए है DND के दिन बहुरने वाले हैं.Noida Authority DND के जाम को खत्म करने की तैयारी में है डीएनडी से सेक्टर-15ए के बीच और सेक्टर-14ए से महामाया फ्लाईओवर के बीच लगने वाले जाम को दूर करने के लिए Noida Authority ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एक नई योजना तैयार की है इसके तहत DND से आने वाला ट्रैफिक, सेक्टर-14ए लिंक रोड पर सेक्टर-15ए के आगे जिस लूप से उतरता है, उसके समानांतर एक नया लूप बनाया जाएगा, और इसे पुराने लूप से जोड़ दिया जाएगा.

ऐसा होने से DND का ट्रैफिक रूकेगा नहीं अभी यहां का लूप चूंकी संकरा है, इसलिए यहां का ट्रैफिक रूक रूक कर सेक्टर-14ए से महामाया फ्लाईओवर की तरफ जाने वाली सड़क पर मुड़ता रहता है.यहां लगने वाले जाम की सबसे बड़ी वजह यहीं है.आपको बता दें कि यहां लूप से सेक्टर-16ए मोड़ तक सड़क चौड़ी करवाने का काम Noida Authority पहले ही शुरू करवा चुकी है.इसके अलावा सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल के पास DND लूप पर चढ़ने वाला ट्रैफिक भी फंसता है इसके लिए यहां एक लेन और बनाए जाने का निर्णय हुआ.

DND के जाम से मिलेगा छुटकारा, Authority बनाया है मास्टर प्लान
DND के जाम से मिलेगा छुटकारा, Authority बनाया है मास्टर प्लान

DND के अलावा, Noida Authorityसेक्टर-62 गोलचक्कर पर लगने वाले जाम का समाधान निकालने की भी तैयारी में है.. गोलचक्कर पर एनएच-24 से Noida की तरफ आने वाले ट्रैफिक का कट चौड़ा किया जाएगा.सेक्टर-63 से सेक्टर-62 की तरफ पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा गोल चक्कर पर लगने वाले ऑटो व ई-रिक्शा की भीड़ को हटाने के लिए पास में ऑटो स्टैंड बनेगा.

आगे सेक्टर-71 अंडरपास की तरफ चलने पर सेक्टर-66 ममूरा मोड़ को चौड़ा किया जाएगा..

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Paramount Golf Forest Society निवासियों के साथ प्रशासन कर रहा छलावा : बलराज भाटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here