रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 2100 दिये से श्रीराम लिख होगा दीपोत्सव का आयोजन

0
222

नोएडा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गिव इंडिया हेल्प फाउंडेशन नोएडा में राम दरबार सजाकर अखण्ड रामायण सहित अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी को समाप्त होगा।

आयोजकों के अनुसार 21 जनवरी को अखण्ड रामायण पाठ शुरू होकर 22 जनवरी को समाप्त होगा। 22 को रुद्राभिषेक और हवन होगा। दोपहर को भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।जबकि शाम को 2100 दिये से श्रीराम लिख कर दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को बहुत ही भव्य तरीके से सैक्टर 51 होशियारपुर शिव मंदिर पर किया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह होंगे।

विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल होंगे। विशेष अतिथि नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज गुप्ता, अनूप प्रधान (राजस्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), सतेन्द्र सिसोदिया (क्षेत्रीय अध्यक्ष), अमित बाल्मीकि (प्रदेश मंत्री), आशीष वत्स (क्षेत्रीय मंत्री), नबाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री), युद्धवीर चौहान (महामंत्री नोएडा महानगर) व चमन अवाना (जिलामंत्री नोएडा महानगर) होंगे।प्रैस वार्ता में गणेश शर्मा, राकेश गर्ग, नगेन्द्र चौहान, विनीत शर्मा, जगदीश गुप्ता, संदीप चौहान, सोमेश भारद्वाज, गौरी शंकर शर्मा व दिनेश गिरि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here