Dadri Municipality में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने दिया इस्तीफा

0
291
Dadri Municipality में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने दिया इस्तीफा
Dadri Municipality में फैले भ्रष्टाचार को लेकर सभासदों ने दिया इस्तीफा

Dadri Municipality में फैले भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासदों ने जिलाधिकारी को इस्तीफा सौंपा 

ग्रेटर नोएडा। Dadri Municipality में फैले भ्रष्टाचार को लेकर आज 14 सभासदों ने जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसमें भाजपा के आठ सभासद भी शामिल हैं।आरोप है कि चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। बता दे कि आज Dadri Municipality में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर 14 सभासद पालिका चेयरमैन श्रीमती गीता पंडित के खिलाफ खड़े हो गए हैं। भाजपा से चेयरमैन गीता पंडित के खिलाफ भाजपा के ही आठ सभासदों सहित 14 सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है।

सभासद आदेश भाटी ने चेयरमैन गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे 14 सभासदों ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने वालों में भाजपा के आठ सभासद भी शामिल हैं।

और अधिक पढ़ने के लिए:-वाद विवाद प्रतियोगिता में 170 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here