Dadri नगर पालिका परिषद
Dadri :नगर पालिका परिषद Dadri की अधिशासी अधिकारी (ईओ) सुश्री शालिनी गुप्ता के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया।
नगर पालिका की टीम ने जारचा रोड क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की और उनसे कुल 1500 रुपये का जुर्माना वसूला।ईओ सुश्री शालिनी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार और आम लोग अभी भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह अभियान बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा संचालित पॉलीथिन उन्मूलन अभियान “आरंभ 7.0” के सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। अभियान के प्रभाव से बड़ी संख्या में दुकानदारों एवं नागरिकों ने कपड़े के थैलों का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है, जो एक स्वागतयोग्य और पर्यावरण हितैषी कदम है।

ईओ शालिनी गुप्ता ने नगर के सभी दुकानदार भाइयों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग पूर्णतः बंद करें। इसके स्थान पर कपड़े से बने थैले अपनाएं अथवा केवल 120 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाली, बायोडिग्रेडेबल पन्नी का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh
