Dadri में ट्रक ने कार को मारी टक्कर तीन लोग घायल

0
169

तेज रफ्तार ट्रक ने सेंट्रो कार को मारी टक्कर

Dadri :ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर एक सड़क हादसा हुआ। कोट गांव के पास यू-टर्न पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। दादरी से सिकंदराबाद जा रही सेंट्रो कार में तीन लोग सवार थे।

Dadri में ट्रक ने कार को मारी टक्कर तीन लोग घायल
Dadri में ट्रक ने कार को मारी टक्कर तीन लोग घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि सेंट्रो कार हाईवे की रेलिंग और ट्रक के बीच फंस गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here