नव निर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी को बधाई

0
391

नोएडा।आज नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सेक्टर -48 के नव निर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी को पुषगुच्छ देकर जीत की बधाई व शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने 18 बार आरडब्ल्यूए

अध्यक्ष बनने पर दिनेश भाटी को शुभकामनाएँ दी।रामकुमार तंवर ने कहा कि सेक्टर के प्रति समर्पण,निष्ठा व ईमानदारी से कराये गये कार्य की वजह से सेक्टर वासियों ने दोबारा से सेवा का मौक़ा दिया है।इस अवसर पर दिनेश भाटी ने कहा कि जो विश्वास सेक्टर वासियों ने लगातार मुझपर जताया है।उसके लिए मैं सेक्टर वासियों का धन्यवाद देता हूँ।

उनके इस विश्वास को मै कभी टूटने नहीं दूँगा और सेक्टर में हर संभव विकास कराने का पूरा प्रयास करूँगा।मेरी प्राथमिकता सेक्टर को साफ़, स्वास्थ्य और भयमुक्त कराना है।इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर,ऋषि पाल अवाना,राजीव गर्ग,सुखदेव शर्मा,ओमवीर बंसल,ओम प्रकाश यादव,यश राम तंवर,ऊधम नागर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here