छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने की बैठक

0
242

नोएडा।कालिंदी कुंज स्थित नोएडा छठ घाट पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने बैठक की और तैयारी शुरू की।समिति के अध्यक्ष सुजीत केसरी ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के द्वारा यमुना नदी पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पूजा के लिए हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।अविनाश सिंह ने बताया की इस वर्ष छठ व्रती महिलाओं और पुरुषों के लिए चेंजिंग रूम बढ़ाए गए हैं, नदी किनारे घाट पर लगभग 3 किमी तक लाइट लगाई जाएंगी,

घाट को सुंदर और स्वच्छ रखा जाएगा, ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जगह जगह तैनात रहेगी, आपातकालीन स्थिति के लिए मेडिकल टीम और तैराक भी घाट पर मौजूद रहेंगे, और सूर्य देव की मूर्ति भी स्थापित की जायेगी। सुपर नोवा के पास पार्किंग निर्धारित की गई है ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। समिति की तरफ से दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए रुकने की व्यवस्था भी की गई है।इस अवसर पर संतोष केसरी, राजेश केसरी, अनूप केसरी, कार्तिक, मोहित, आनंद, अरुण आदि मौजूद थे।

छठ पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here