चैलेंजर्स ग्रुप ने किया संसद भवन का भ्रमण

0
235

नोएडा।चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा संचालित चैलेंजर्स की पाठशाला में पढ़ने वाले झुग्गी-बस्तियों के बच्चों ने संसद भवन का भ्रमण किया। जिसमें बच्चों को देश को चलाने वाली संसद की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। लोकसभा उपसचिव के.जी. सिद्धार्थ ने बच्चों से कई प्रश्न किये जिसका बच्चों ने उत्साह पूर्वक उत्तर दिया।

चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा किये जा रहे कार्यों की उपसचिव ने सरहाना भी की। बच्चों को संसदीय ग्रंथागार में रखी 14 लाख पुस्तकों के साथ लोकसभा और राज्यसभा की कालीन के रंगो व सेंट्रल हॉल में चलते उलटे पंखो पर विशेष चर्चा हुई। ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक चीजों से रूबरू कराना था जिससेे वे अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़ें।

बच्चों ने जब खुद संसद भवन के अंदर जाकर दोनों सभाओं की व्यवस्था को जाना तो वे अभिभूत थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने संसद के गलियारे में लगे भारतीय संस्कृति पर आधारित चित्रों को भी देखा और देश के इतिहास से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज (भारतीय सविंधान) और स्वतंत्रता संग्राम की यात्रा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ये पूरा भ्रमण बच्चों के लिए काफी मनोरंजन के साथ में ज्ञानवर्धक साबित हुआ।

इस मौके पर संजीव कुमार, रोशनी कुमारी, गीतिका आर्या, शिव शर्मा, चांदनी, सौरव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here