Noida Metro Rail कारपोरेशन (एनएमआरसी) के चेयरमैन ने समीक्षा बैठक

0
267

एक्वा लाइन के सेक्टर-51 और ब्लू लाइन के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशनों को
जोड़ने के लिए बन रहा स्काईवॉक अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। इसका 58 प्रतिशत काम पूरा हो
गया है। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के चेयरमैन ने समीक्षा बैठक के दौरान 31 मार्च
2024 तक काम पूरा करने और फरवरी तक 80 फीसदी काम पूरा करने का निर्देश दिए। गौरतलब है
इसके बनने से एक्वा और ब्लू लाइन के लाखों यात्रियों को सहूलियत होगी। करीब सात माह से 420
मीटर लंबे एयरकंडीशनर स्काईवॉक बनाने का काम चल रहा है। सेक्टर-51 और 52 मेट्रो के बीच में
आइकिया कंपनी का प्लॉट है।

अगले कुछ वर्षों में कंपनी यहां अपना स्टोर खोलेगी। उस समय इस
स्काईवॉक के माध्यम से उक्त स्टोर में जाने की सुविधा भी मिलेगी। इसे इस तरह से बनाया जा रहा है
कि दोनों स्टेशनों से उतरने के बाद यात्री सीधे आइकिया के स्टोर में जा सकें। स्काईवॉक के बनाने से
रोजाना हजारों यात्रियों को लाभ होगा। इससे दोनों मेट्रो स्टेशन के यात्री आसानी से एक-दूसरे स्टेशन पर
आ और जा सकेंगे।

Noida Metro RailNoida Metro Rail

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here