किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पहुंचे सीईओ लोकेश एम

0
565

किसानों की समस्याओं के निस्तारण

नोएडा। आज याकूबपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, एसीईओ मानवेंद्र सिंह ,प्रभास कुमार,ओएसडी अविनाश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ याकूबपुर गांव के किसान की आबादियों की समस्या के निस्तारण के लिए पहुंचे।कल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान एवं पदाधिकारी गणों ने नोएडा के 81 गांव के किसानों के साथ मिलकर मीटिंग की थी जिसमें गांव का सर्वे उच्च अधिकारियों  की निगरानी में करने की मांग रखी थी

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने आज याकूबपुर गांव में किसानो की समस्याएं सुनने और मौके पर देखने के लिए आने के लिए कहा था आज अधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान व उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण याकूबपुर गांव में मौजूद है और अपने किसने की सभी समस्याओं को पुरजोर ढंग से अधिकारियों के सामने रख रहे हैं अभी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ याकूबपुर गांव और किसान यूनियन मंच की मीटिंग संपन्न हुई।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के संरक्षक सुरेंद्र प्रधान, जयराम मुखिया ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,राष्ट्रीय,महासचिव गौतम लोहिया,आशीष चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, विमल त्यागी, मुनेश प्रधान प्रेम सिंह भाटी प्रिंस भाटी अनिल पाल, उमेश चौहान आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

नोएडा प्राधिकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here