spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाशादी समारोह में हत्या का मामला : परिजनों ने योगी से लगाई...

शादी समारोह में हत्या का मामला : परिजनों ने योगी से लगाई गुहार, बोले- नोएडा पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

बीते सोमवार को कोतवाली बिसरख क्षेत्र में हुए हत्याकांड से सनसनी

फैल गई थी। इस घटना में चंद्रशेखर ने अपने समधी अशोक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया
था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर केस का
खुलासा कर दिया। लेकिन, मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शनिवार को
सेक्टर-51 होशियापुर गांव में प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद पीड़ित
परिवारों में रोष है।

आरोपियों को बचाने की कोशिश : परिजन
प्रेस वार्ता के दौरान मृतक की बहू नैना यादव ने बताया कि सोमवार को उनके पति और ससुर ग्रेटर
नोएडा वेस्ट में शादी समारोह में गए हुए थे। वहां पर देवर के समधी षडयंत्र के तहत पहुंचे हुए था।
उनके साथ करीब एक दर्जन हथियारबंद लोग भी आए हुए थे। उन्होंने उनके पति और ससुर पर हमला
कर गोली चलानी शुरू कर दी। उनके ससुर को दो गोली लगी और अस्पताल में ले जाते हुए उनकी मौत
हो गई। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज है। उनका इतिहास क्रिमिनल है।
पुलिस घटना में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

आरोपियों को मिले सख्त सजा : परिजन
परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार डर के साए में रह रहा है। उन्हें अभी चंद्रशेखर के
लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले भी चंद्रशेखर कई बार घर पर आकर धमका गया
है। इसकी शिकायत हमने नोएडा पुलिस से कई बार की, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया। अगर समय
रहते एक्शन ले लिया होता तो अशोक की जान नहीं जाती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि
मामले को गंभीरता से लें और आरोपियों को सख्त सजा दिलवाएं।

कैसे शुरू हुई रंजिश
अशोक यादव के बेटे दिनेश यादव की शादी चंद्रशेखर की बेटी ज्योति से वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के
बाद ही दिनेश यादव और ज्योति के बीच अनबन रहती थी। पिता चंद्रशेखर बेटी को घर ले जाने के लिए
आ गया। दिनेश और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट में दोनों के बीच तलाक हो
गया। दोनों के बीच विवाद की दीवार और ज्यादा खुद गई।

पीड़ित के मुताबिक, शादी समारोह मेंचंद्रशेखर अपने साथियों को लेकर अशोक को मारने के लिए आया था।

हत्या हत्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र