Blue Sapphire Mall में 2 लोगों की मौत के मामले में मालिकों पर मुकदमा दर्ज

0
362
Blue Sapphire Mall
Blue Sapphire Mall

Blue Sapphire Mall में रविवार को हुई एक घटना में दो लोगों की मौत , पुलिस ने मॉल को किया सील

थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक Blue Sapphire Mall में रविवार को हुई एक घटना में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मॉल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मॉल को सील कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार Blue Sapphire Mall में सुरक्षा उपायों की जांच करने के बाद ही उसे खोला जाएगा। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगाए गए लोहे के एक ढांचे के गिरने से रविवार को हरेंद्र भाटी और शकील नामक दो लोगों की मौत हो गई थी।

डीसीपी ने बताया कि हरेंद्र के पिता राजेंद्र भाटी की शिकायत पर सोमवार को Mall के मालिक प्रदीप अग्रवाल, शीतल अग्रवाल और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Read This Also: सेक्टर-137 स्थित Cyberthum Bhutani Mall में हुआ हादसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here