नोएडा कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के बदमाश की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

0
244

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर
प्रदेश के कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य बृजनंदन की करोड़ों रुपए की संपत्ति को
नोएडा कमिश्नरपुलिस ने कुर्क किया है। पुलिस द्वारा अब तक किसी भी माफिया के खिलाफ कुर्की की
यह सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। कर्क की गई संपत्ति की कीमत 8 करोड़ रूपये से ज्यादा है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात
माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य बृजानंद पुत्र भीम निवासी ग्राम तिगांव थाना फरीदाबाद
हरियाणा के खिलाफ थाना दादरी पुलिस द्वारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत चलानी रिपोर्ट दी गई
थी। थाना जारचा प्रभारी ज्ञान सिंह ने आज तिगांव हरियाणा पहुंचकर बिरजानंद की सात कनाल 12
मरले जमीन का अधिग्रहण किया। इस जमीन की बाजार में कीमत 8,78,44813 रुपये है। मीडिया सेल
प्रभारी ने बताया कि किसी भी गैंगस्टर के विरूद्घ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कुर्की की कार्रवाई
है।

कुख्यात बृजानंद गैंग संख्या 298 का सक्रिय सदस्य है और इस पर दो से अधिक हत्या के प्रयास व
गैंगस्टर आदि के मुकदमे पंजीकृत हैं। बृजानंद कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के लिए काम करता
है। मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात अपराधियों के खिलाफ
लगातार गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर द्वारा कार्रवाई कर उनकी आर्थिक कमर तोडऩे का काम किया
जा रहा है।

कुख्यात माफियाओं के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों में उनके द्वारा अपराध से
कमाई गई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here