spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाभारतीय किसान यूनियन मंच ने संगठन विस्तार किया

भारतीय किसान यूनियन मंच ने संगठन विस्तार किया

नोएडा।आज की पंचायत की अध्यक्षता शकुंतला शर्मा ने और मंच का संचालन दानिश सैफी ने किया।आज भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान एवं सभी पदाधिकारियों का जी.सी.एस. पब्लिक स्कूल हरौला सेक्टर 5 नौएडा के प्रांगण में फूलमाला व पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया गया।भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने श्रीमती उषा शर्मा को नियुक्ति पत्र देकर भारतीय किसान यूनियन मंच में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।

जल्द ही भारतीय किसान यूनियन मंच की नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा अपनी पूरी कार्यकारिणी बनाकर घोषित करेंगी।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि बिना महिलाओं के कोई भी देश या संगठन तरक्की नहीं कर सकता है मुझे आशा है कि श्रीमती उषा शर्मा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगी और किसानों व महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनकी आवाज को बुलंद करेंगी।भारतीय किसान यूनियन मंच की नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा जी ने कहा कि मैं भारतीय किसान यूनियन मंच की आशा और नीति पर खरी उतारने का पूरा प्रयास करूंगी और पूरी ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि नोएडा जैसे शहर में लड़कियों के पढ़ने के लिए कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है।नोएडा शहर में एक बालिका डिग्री कॉलेज बनवाने के लिए जल्दी भारतीय किसान यूनियन मंच इस मांग को प्रतिनिधियों और सरकार के सामने रखेंगी।

भारतीय किसान यूनियन मंच युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग महिलाओं की पेंशन आदि की समस्याओं समाधान शासन प्रशासन के अधिकारियों से मिल कर अतिशीघ्र कराया जाएगा।इस अवसर पर आशीष चौहान ,गौतम लोहिया, विमल त्यागी, रिंकू यादव,अशोक चौहान, तेज सिंह चौहान, गजेंद्र बसोया, विक्रम यादव ,शकुंतला शर्मा, मंजू शर्मा, उर्मिला शर्मा ,शशि विशिष्ट, पुष्पा यादव, कविता अवाना, बेबी, दिव्या, शिवानी, सीमा मिश्रा ,किरण, सीता ,अवंतिका, गुड्डन,नींद, रीता ,ज्योति आदि सैकड़ो महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन मंच में शामिल हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र