भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

0
348

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आगामी 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद की समस्त ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।


इसी श्रृंखला में आज डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद के शहरी क्षेत्र के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक संचालित रहेगी, जिसमें जनहितार्थ केंद्र व राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं का विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद के शहरी क्षेत्रों में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का ऑडियो/वर्चुअल प्रदर्शन द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य/आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लाभान्वित कर, उन्हें जागरूक करना है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव, भैरपाल सिंह, उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह तथा अन्य अधिकारीकरण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here