spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारभ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों को बचाना चाहता प्राधिकरण और प्रशासन

भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों को बचाना चाहता प्राधिकरण और प्रशासन

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व में 43 वे दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।बता दे कि नोएडा के सैक्टर 142 शहदरा गांव में ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर व प्राधिकरण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) अनिश्चितकालीन धरना | 

नोएडा प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन किसानों को बार-बार समाधान का समय लेकर गुमराह कर रहा
लगातार चल रहा है।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन किसानों को बार-बार समाधान का समय लेकर गुमराह कर रहा है। 9 अगस्त को किसानों की महापंचायत में प्राधिकरण के भूलेख अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस-प्रशासन के अघिकारियों के बीच किसानों से हुई वार्ता के दौरान एक सप्ताह में किसान की जमीन की पैमाइस कर बिल्डर से मुक्त कराने का वादा किया गया था।तब तक बिल्डर के निर्माण कार्य बन्द करने का भी वादा किया गया था

लेकिन प्राधिकरण औेर पुलिस-प्रशासन ने किसानों से वादा खिलाफी की। नही तो किसान की जमीन की पैमाइस कर बिल्डर से मुक्त करायी गयी और नही बिल्डर का निर्माण कार्य बन्द कराया गया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि प्राधिकरण और प्रशासन उन भ्रष्ट प्रशासनिक अघिकारियों को बचाना चाहता है |

बिल्डर से साठगांठ कर किसान की जमीन बिल्डर के कब्जे मै जिन्होने गलत तरीका अपनाकर बिल्डर से साठगांठ कर किसान की जमीन को बिल्डर को कब्जा करा दिया।प्राधिकरण और प्रशासन को अच्छी तरह से पता है कि किसान की लगभग चार बीघा जमीन बिल्डर के कब्जे मै है और कुछ अधिकारी इस बात को मान भी रहे है लेकिन भ्रष्टाचार मे लिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों को बचाने के चक्कर में किसानों का बहुत बडा नुकसान करने के चक्कर में लगे हुए है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि किसान चाहते है कि समाधान शान्तिपूर्ण तरीक़े से निष्कासित हो जाए लेकिन प्रशासन और प्राधिकरण जवान और किसान के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर रहा है।लेकिन किसानों के साथ बार बार छलावा करके किसानों के धैर्य का इंतेहान लिया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आज अपनी राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक कर प्राधिकरण व प्रशासन से गुस्साए किसानों के समर्थन में चार सितम्बर को धरनास्थल पर महापंचायत का ऐलान कर दिया है। जिसमें लगभग दस हजार किसानों व सौ संगठनों के पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय किसान यूनियन बलराज के पदाधिकारी महापंचायत की तैयारी मै जुट गए है।

अब किसान हर स्थित का सामना करने के लिए मजबूर हो गये है।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष आमोद भाटी, जगत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र