Authority की जमीन पर कब्जा करने वाले 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
36

Noida Authority

Noida Authority की जमीन पर कब्जा करने वाले 18 लोगों के खिलाफ Noida Authority की शिकायत पर अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज हुआ है।

आरोप है कि इन लोगों ने बसी बाउद्दीननगर, गढ़ी चौखंडी और इलाहाबास गांव में अवैध निर्माण कर रखा था।पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि नोएडा Authority के अवर अभियंता मोहित भाटी ने फेस-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि बसी बाउद्दीननगर गांव में Authority की जमीन पर सौरभ राणा, नितिन राणा और ‘ब्रिकलैंड डेवलपर्स प्रबंधन’ ने अवैध निर्माण किया है।नोएडा Authority के वरिष्ठ प्रबंधक पारसनाथ सोनकर द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में बसई गांव में अशोक कुमार, ओमवीर यादव, विजय नागर और भूपेंद्र गुप्ता पर प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। वहीं एक अन्य मामले मे अवर अभियंता मुकेश कुमार ने गढ़ी चौखंडी गांव में प्रदीप कुमार, रामराज, अजय तिवारी, अवध सिंह, नवीन, विशाल मिश्रा, उदयवीर चौहान, राकेश यादव ने प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि अवर अभियंता विजेंद्र सिंह ने फेस-2 थाने में दो प्राथमिकी दर्ज कराई और इलाहबास गांव और निम्मी विहार में प्राधिकरण की जमीन पर राम अवतार सिंह और दानिश अली पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here