सेक्टर-34 स्थित Apna Ghar Aashram में मनाया गया होली महोत्सव

0
692
Apna Ghar Aashram
Apna Ghar Aashram

 

Apna Ghar Aashram शारीरिक, मानसिक तौर पर पीड़ित महिला प्रभुजीयो को समर्पित

नोएडा: सेक्टर 34 स्थित Apna Ghar Aashram में आज महिला प्रभुजियों के लिए एक होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें राधा शर्मा कीर्तन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए व सुंदर झांकिया प्रस्तुत हुई।

आश्रम टीम सदस्य विष्णु गोयल ने बताया कि Apna Ghar Aashram महिला प्रभुजीयो को समर्पित है जो की शारीरिक, मानसिक तौर पर पीड़ित है उन्हें अपना घर आश्रम लाकर उपचार किया जाता है और उनके उत्तम रहन-सहन की व्यवस्था की जाती है।

इस समय हमारे अपना घर आश्रम में 293 महिला प्रभु जी है जिनकी देखरेख में 26 लोगों की टीम दिन-रात लगी रहती है।  Apna Ghar Aashram सदस्य निरंजन गुप्ता ने बताया कि आज के होली महोत्सव का आयोजन सोलंकी परिवार द्वारा आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर निरंजन गुप्ता, श्रीमती शालू गोयल, बृजेश अग्रवाल, सोनू राणा, श्रीमती लाहोटी, निशी अग्रवाल, ताराचंद पायल, नरेश अग्रवाल, पवन शर्मा के साथ-साथ अन्य गण मन लोग उपस्थित रहे।

Read This Also: 15 March World Consumer Day पर सलाम नमस्ते में कार्यक्रम का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here