Angry farmers धरनास्थल पर इकट्ठा होकर योगी आदित्यनाथ का घेराव कर रखेगें अपनी बात
नोएडा: सैक्टर 142 शहदरा गांव मै ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर और प्राधिकरण के विरोध मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 76 वें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि किसान की जमीन की पैमाइस होने के बावजूद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नही कर रहा जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण।
जिससे भारतीय किसान यूनियन (बलराज) और किसानों मै आक्रोश बढता जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कडे तेवर मै कहा है कि अब जिला प्रशासन और प्राधिकरण का मौन व्रत तोडने के लिए हर तरह से किसान तैयार है अब Angry farmers 23 सितम्बर को धरनास्थल पर इकट्ठा होकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का घेराव कर अपनी बात रखेगें जिसकी तैयारी मै संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ याकुबपुर, इलहाबास, शहदरा, गढी,नया गांव, आदि गांवों मै जनसंपर्क अभियान चलाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने यह भी बताया कि यदि समस्याओ का समाधान शीघ्र नही हुआ तो शीघ्र एक महत्वपूर्ण महापंचायत का ऐलान किया जायेगा। जिसमें आरपार की लडाई लडी जायेगी और किसान की जमीन बिल्डर से मुक्त कराने का काम किया जायेगा। अब जिला प्रशासन और प्राधिकरण जिस तरह की भाषा मै जवाब चहाते है किसान उसी भाषा मै जवाब देने को तैयार है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री यशपाल भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी,पश्चिमी उत्तर अध्यक्ष संदीप भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम, जिलाध्यक्ष अमरोहा राशिद,जिला उपाध्यक्ष आमोद भाटी, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, वरूण, राहुल,जगत सिंह, आदि किसान मौजूद रहे।