JIMS को मिली 56 एकड़ जमीन, Aiims की तर्ज पर बनेगा 700 बिस्तर का अस्पताल

0
349
JIMS
JIMS को मिली 56 एकड़ जमीन, Aiims की तर्ज पर बनेगा 700 बिस्तर का अस्पताल

JIMS बनेगा गहन चिकित्सा इकाई और नर्सिंग कॉलेज

जनपद गौतमबुद्ध नगर में स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (JIMS) के परिसर में 700 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य इस महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

प्राधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को इसके लिए 56 एकड़ जमीन मिल गयी है। JIMS के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 700 बिस्तर का अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से 56 एकड़ जमीन का आधिपत्य उन्हें मिल गया है।

JIMS के परिसर में 700 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य
JIMS के परिसर में 700 बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य

गहन चिकित्सा इकाई और नर्सिंग कॉलेज बनेगा
उन्होंने बताया कि करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अस्पताल की इमारत का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमीन मिलने के बाद JIMS में एक पुस्तकालय, हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, संकाय सदस्यों के लिए रहने की व्यवस्था, गहन चिकित्सा इकाई, पैरामेडिकल कॉलेज आदि की सुविधा मिलेगी।

पहले चरण में गहन चिकित्सा इकाई और नर्सिंग कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। यह अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की तर्ज पर बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :- नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here