नोएडा में आज सुबह Audi Car से हुआ एक भीषण हादसा

0
333

नोएडा: तेज रफ्तार Audi Car अनियंत्रित होकर सेक्टर- 37 के पास बने शौचालय की दीवार से टकराई।

Audi Car हादसे में सभी घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए है। इस हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दे कि आज नोएडा के सेक्टर-37  में तेज रफ्तार Audi कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गाड़ी पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और अनियंत्रित Audi सेक्टर-37 स्थित बॉटेनिकल गार्डन के पास शौचालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। डीसीपी नोएडा विद्यासगर मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से घटना के बारे में जानकारी सामने आई है।

हादसे के समय कार सेक्टर-18 से सेक्टर-37 अंडरपास की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। Audi की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर इसे संभाल नहीं सका। इस एक्सिडेंट के कारण कार में बैठे पांच लोगों को हल्की चोटें आई| उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के लोग पहुंच गए। क्रेन की सहायता से कार को टॉयलेट से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में भाजपा ने तैयारी की तेज, दिग्गज नेताओं ने वोट बढ़ाने पर दिया जोर|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here